HomeCrime NewsHaryana crime: रेवाड़ी नहर में मिला व्यक्ति का शव, हाथ पर ‘रमेश’...

Haryana crime: रेवाड़ी नहर में मिला व्यक्ति का शव, हाथ पर ‘रमेश’ लिखा, नहीं हुई पहचान

 

Haryana crime: रेवाड़ी जिले में (rewari news) नहर से लगातार शव मिलने की घटनाओं के बीच सोमवार को एक और मामला सामने आया। कसौला थाना क्षेत्र में डवाना हेड पंप हाउस की जाली में एक व्यक्ति का शव फंसा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की ( ded body found)पहचान नहीं हो पाई है, हालांकि उसके दाहिने हाथ पर ‘रमेश’ नाम लिखा हुआ मिला है।Haryana crime

 

 

दाहिने हाथ पर ‘रमेश’ नाम लिखा मिला

रेवाडी पुलिस  (rewari police)के अनुसार सोमवार दोपहर डवाना हेड पंप हाउस के कर्मचारियों ने जाली में एक शव फंसा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना कसौला थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। जांच के दौरान मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं।

मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही

पुलिस का कहना है कि शव ज्यादा (ded body)पुराना नहीं लग रहा है और आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत करीब 12 घंटे के भीतर हुई होगी। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे है

 

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कसौला थाना प्रभारी सतीश कुमार (haryana police) ने बताया कि दोपहर के समय सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। दाहिने हाथ पर ‘रमेश’ नाम लिखा हुआ मिला है, जिससे पहचान में मदद मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।Haryana crime

Sunil Chauhan
Sunil Chauhanhttps://best24news.com/
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments