Haryana crime: हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण की रहने वाली टीचर मनीषा की मौत मामले में CBI कर टीम जांच लगी हुई है। फिलहाल कुछ अहम सुरागके चलते CBI ने हत्या की FIR दर्ज की है। इसी को लेकर अब टीम मनीषा के परिजनों, उसके स्कूल के स्टाफ और घटनास्थल का मुआयना कर चुकी है।

विवेक को सोंपी जिम्मेदारी: बता दे फिलहाल इसी अगुआई दिल्ली ब्रांच के इंस्पेक्टर विवेक कुमार कर रहे हैं। बता दे कि 26 अगस्त को मनीषा का केस भिवानी पुलिस से CBI को ट्रांसफर किया था इसके बाद 3 सितंबर को CBI की 6 सदस्यीय टीम जांच के लिए भिवानी पहुंची। इसी को लेकर अब CBI ने हत्या की FIR दर्ज की है।Haryana crime
बता दें कि 13 अगस्त 2025 को मनीषा का शव सिंघानी गांव के खेत में मिला था। वह 11 अगस्त को अपने स्कूल में बच्चों को पढ़ाने गई थी, लेकिन वापस लौटी नहीं। इसके बाद परिजनों ने मनीषा की हत्या की आशंका जताई थी। लेकिन हरियााणा पुलिस इसे सुसाईड बता रही थी।
3 सितंबर को भिवानी आई थी CBI टीम
26 अगस्त को मनीषा का केस भिवानी पुलिस से CBI को ट्रांसफर किया गया था। इसके बाद 3 सितंबर को CBI की 6 सदस्यीय टीम जांच के लिए भिवानी पहुंची। टीम को ढिगावा के PWD रेस्ट हाउस में ठहराया गया था। टीम ने पहले दिन पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की और केस का रिकॉर्ड लिया।Haryana crime















