Haryana CET 2025: हरियाणा CET परीक्षा देने से पहले गलती से भी न करें यह काम, वरना जाना पड़ेगा जेल

On: March 21, 2026 11:12 PM
Follow Us:
Haryana CET 2025: Do not do this even by mistake before giving Haryana CET exam, otherwise you will have to go to jail

Haryana CET 2025: हरियाणा में सीईटी 2025 एग्जाम की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने एक महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। यह संदेश सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा किया है।

हिम्मत सिंह ने सभी परीक्षार्थियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई संस्था या व्यक्ति सीईटी परीक्षा पास करान, पेपर में नकल करवाने या भर्ती प्रक्रिया में चयन सुनिश्चित करने के नाम पर आपसे रिश्वत की मांग करता है या प्रलोभन देता है तो उसके बहकावे में न आएं। ऐसे मामलों की तुरंत सूचना आयोग को दें।

पहचान रहेगी गोपनीय
उन्होंने भरोसा दिलाया कि ऐसी जानकारी देने वाली उम्मीदवारों की पहचान को गोपनीय रखा जाएगा।

कहां करें संपर्क?
अगर कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आती है, तो आप निम्नलिखित नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

1800 180 2022 – टोल-फ्री नंबर (एंटी करप्शन ब्यूरो)
97739 66556 – भूपेंद्र चौहान, सदस्य, HSSC
92162 77773 – हिम्मत सिंह, चेयरमैन, HSSC
इसके अतिरिक्त, आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से भी आयोग को जानकारी दे सकते हैं।

 

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now