Haryana Budget 2026: हरियाणा में बनेगा तीसरा बिजली निगम, सीएम सैनी ने किया एलान

On: March 7, 2026 8:33 PM
Follow Us:
bijli

Haryana Budget 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज (2 मार्च) को होली पर कई बडे तोहफ दिए है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में सोमवार को 2.23 लाख करोड़ रुपये के बजट को पेश किया। बता दे की हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कई बड़ी घोषणाएं की है। जिसका सीधा सीधा लाभ प्रदेश के किसानों को मिलने वाला है।Haryana Budget 2026

हरियाणा में बनेगा नया बिजली निगम

CM सैनी ने कहा कि हरियाणा में वर्तमान में 2 बिजली वितरण निगम हैं- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN)। सरकार एक और बिजली वितरण निगम स्थापित करेगी। इसके जरिए, किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिलाए जाएंगे। हर नारी, स्वस्थ नारी” योजना के तहत, प्रत्येक जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे।

CM ने घोषणा की कि प्रदेश में एग्री डिसकॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे। हर नारी, स्वस्थ नारी योजना के तहत, हर जिले में स्वस्थ नारी क्लीनिक बनाए जाएंगे।

 

युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग

अधिक जानकारी के लिए बता दे की उन्होंने कहा- एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद इन्हें नौकरी दी जाएगी। प्रदेश में एग्री डिस्कॉम नाम से नया बिजली निगम बनाया जाएगा, जिसके तहत किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन दिए जाएंगे।Haryana Budget 2026

किसानों की हुई बल्ले बल्ले: हरियाणा के किसानो को कई बडे तोहफ दिए है। हरियाणा के भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम सहित अन्य जिलों में अतिरिक्त 1.40 लाख एकड़ लवणीय भूमि को खेती योग्य बनाया जाएगा। देसी कपास की खेती की प्रोत्साहन राशि ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,000 प्रति एकड़ कर दी गई है।Haryana Budget 2026

वहीं धान छोड़कर दालें, तिलहन और कपास उगाने वाले किसानों को ₹2,000 प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, चरखी दादरी व नारनौल की जिला मंडियों में जैविक किसानों को उपज बेचने के लिए विशेष स्थान मिलेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now