Haryana Board 10th 12th Supplementary Exam Admit Card: यहां से करें डाउनलोड, जानिए कब होगीं परीक्षाएं

On: July 1, 2025 2:39 PM
Follow Us:

Haryana Board 10th 12th Supplementary Exam Admit Card: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षाओं देने वालों के लिए ये जरूरी न्यूज हैं । बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी कर दिए हैं। जिन विद्यार्थियों ने पूरक परीक्षा के लिए आवेदन किया था, अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं

परीक्षा स्तर परीक्षा तिथि कुल विद्यार्थी लड़के लड़कियां
सीनियर सेकेंडरी (12वीं 4 जुलाई 2025 16,842 10,403 6,439
सेकेंडरी (10वीं) 5 से 14 जुलाई 2025 10,794 6,750 4,044

4 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी परीक्षाएंHaryana Board 10th 12th Supplementary Exam Admit Card
इस वर्ष लगभग 27,600 छात्र-छात्राएं हरियाणा के 65 परीक्षा केंद्रों पर पूरक परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें से कक्षा 12वीं (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षा 4 जुलाई को एक दिन के लिए आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 10वीं (सेकेंडरी) की परीक्षा 5 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक चलेगी। परीक्षाओं का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा।

लड़कियों ने मारी बाजीHaryana Board 10th 12th Supplementary Exam Admit Card
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं के इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में कुल 92.49% छात्र पास हुए हैं। लड़कियां 94.06% के साथ आगे रहीं, जबकि 91.07% लड़के सफल हुए। वहीं कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 85.66% छात्र सफल हुए।

 

स्ट्रीमवार परिणाम की बात करें तो कॉमर्स में 92.20%, आर्ट्स में 85.31% और साइंस में 83.05% विद्यार्थी पास हुए हैं। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी, जहां 89.41% छात्राएं पास हुईं, वहीं छात्रों का पास प्रतिशत 81.86% रहा।Haryana Board 10th 12th Supplementary Exam Admit Card

HBSE Compartment Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले bseh.org.in वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए “Admit Card – Secondary/Sr. Secondary Compartment Exam 2025” लिंक पर क्लिक करें।

अपनी डिटेल्स जैसे रोल नंबर / छात्र का नाम, जन्मतिथि, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि दर्ज करें।
अब “Search” या “Submit” बटन पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।

अपने स्कूल से फोटोग्राफ वेरीफाई और स्टाम्प कराना अनिवार्य है। बिना सत्यापित एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।Haryana Board 10th 12th Supplementary Exam Admit Card

 

 

सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र जरूर लेकर आएं। परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचने के लिए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।Haryana Board 10th 12th Supplementary Exam Admit Card

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now