Haryana : हरियाणा के पानीपत से Delhi जाने वालों को बड़ी राहत, खुला कुंडली बॉर्डर, पढ़े पूरी खबर

On: March 23, 2025 3:30 PM
Follow Us:
Haryana News

Haryana : हरियाणा के पानीपत से दिल्ली से जाने वाले वाहन चालकों के लिए के बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं। बता दें कि एक साल बाद कुंडली बॉर्डर खोल दिया गया है। पानीपत से दिल्ली जाने वाली सभी लेन खुलने के बाद आज यहां से वाहनों की आवाजाही खुल जाएगी।

जानकारी के अनुसार पानीपत से दिल्ली की एक लेन में कुछ मलबा बचा है, इसे भी दोपहर तक खाली कर हाईवे को खोल दिया जाएगा। कहीं-कहीं जर्जर हिस्से पर पैच लगाए जा रहे हैं। Haryana

पानीपत से दिल्ली जाने वाली एक लेन से मलबे की सफाई कराई गई है। अब दोनों फ्लाईओवरों को पूरी तरह से खोल दिया गया है और यातायात सुचारु रूप से गुजर रहा है। एक साल से हाईवे सिर्फ एक-एक लेन ही खुली थी, इससे रोजाना वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ता था।

दुकानदार, कारोबारी और उद्योगपतियों के साथ दैनिक नौकरीपेशा करने वाले लोग कई बार हाईवे खोलने की मांग उठा चुके थे। बता दें कि शंभू बॉर्डर खोले जाने के बाद अब कुंडली बार्डर पर हाईवे को पूरी तरह से खोल दिया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now