Haryana : सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के लिए चलेंगी स्पेशल इलेक्ट्रिक बसें, यहां पढे रूट व टाइमिंग

On: January 31, 2026 9:32 PM
Follow Us:
Surajkund 2026:

Haryana: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में आज 31 जनवरी से सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का शुभारंभ हो गया है, जो 15 फरवरी तक चलेगा। हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली सरकार ने सूरजकुंड मेले में आने-जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।Haryana

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला: दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला देश के सबसे बड़े सांस्कृतिक और हस्तशिल्प आयोजनों में से एक है। इस मेले में हर साल लाखों घरेलू और विदेशी पर्यटक, कारीगर और परिवार शिरकत करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से 31 जनवरी से 15 फरवरी तक दो विशेष इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। ये बसें बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन से सूरजकुंड मेला परिसर तक लगभग 4 किलोमीटर का सफर तय करेंगी।

ये रहेगा रूट: परिवहन मंत्री ने बताया कि ये इलेक्ट्रिक बसें बदरपुर मेट्रो स्टेशन, बदरपुर बॉर्डर, राजीव गांधी स्टेडियम, प्रहलादपुर, सूरजकुंड चौक और मानव रचना स्कूल से होते हुए मेला परिसर तक पहुंचेंगी। चूंकि सूरजकुंड मेला परिसर हरियाणा सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए इंटर-स्टेट बस संचालन को सुचारू बनाने के लिए दिल्ली परिवहन विभाग ने हरियाणा परिवहन विभाग के साथ औपचारिक तालमेल किया है।

यह बसें सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक लगातार कई फेरे लगाकर यात्रियों को सेवा प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि यह बस सेवा बदरपुर बॉर्डर मेट्रो स्टेशन से सूरजकुंड मेले तक लास्ट माइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी। यात्रियों को इन इलेक्ट्रिक बसों में वातानुकूलित और आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now