Haryana: मूंग बीज पर 75 फीसदी अनुदान, जानिए कैसे उठाए लाभ

On: April 9, 2023 2:53 PM
Follow Us:

हरियाणा: प्रदेशभर में सरकार द्वारा खरीफ 2023 में दालों को बढ़ावा देने के लिए एक लाख एकड़ क्षेत्र में समर मूंग की खेती के लिए किसानों को हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों के माध्यम से बीज वितरित किया जाएगा।

हरियाणा में मास्क लगाना हुआ जरूरी, जानिए क्या है नई गाईडलाईन
प्रदेश सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार इच्छुक किसान समर मूंग का बीज प्राप्त करने के लिए 10 अप्रैल तक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के साथ लिंक की गई कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करवाएं।

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को समर मूंग के बीज की 25 प्रतिशत कीमत अदा करनी होगी तथा 75 प्रतिशत कीमत हरियाणा बीज विकास निगम द्वारा संबंधित कृषि उप निदेशकों से ली जाएगी।

सरकार के निर्णय अनुसार इस योजना की निगरानी उपायुक्त द्वारा की जाएगी। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में दालों को बढ़ावा देने के लिए समर मूंग के बीज का वितरण किया जाएगा।

 

डीसी ने बताया कि विभाग द्वारा एक मोबाइल ऐप्लीकेशन ऐप भी विकसित किया जाएगा। हरियाणा बीज विकास निगम के बिक्री केंद्रों द्वारा किसानों की पहचान के लिए उनके मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा।Visa News: मकान व जमीन बेच लिया था बीजा, विदेश में रोजी के पडे रोटी के लाले

समर मूंग का बीज प्राप्त करने के लिए विभाग की वेबसाइट पंजीकरण के लिए 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। समर मूंग का बीज प्राप्त करने वाले किसानों तथा बेचे गए समर मूंग के बीज की पूरी मात्रा का रिकॉर्ड हरियाणा बीज विकास निगम द्वारा रखा जाएगा।

एक किसान तीन एकड़ के लिए केवल 30 किलोग्राम बीज खरीद सकता है। पंजीकरण के लिए किसान को एक पहचान पत्र, आधार कार्ड/मतदाता पहचान पत्र अथवा किसान कार्ड अनिवार्य है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now