Dharuhera News: हर्ष यादव ने जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

On: August 3, 2025 11:03 AM
Follow Us:

Dharuhera News: गांव खरकड़ा निवासी हर्ष यादव ने रेवाड़ी के बाल भवन में आयोजित पांचवीं जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। हर्ष की इस सफलता पर गांव में खुशी की लहर है। सरपंच सुशील यादव, पंच सतबीर व अन्य ग्रामीणों ने उसे बधाई दी है।Dharuhera News

 हर्ष यादव ने जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
बता दें कि यह प्रतियोगिता 1 से 2 अगस्त तक रेवाड़ी में आयोजित की गई थी, जिसका आयोजन योगासन रेवाड़ी संस्था द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

हर्ष यादव ने अपनी कम उम्र के बावजूद अद्वितीय योग कौशल का प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। हर्ष के​ पिता नरेश यादव ने बताया कि वह बचपन से ही योग के प्रति गहरी रुचि रखते हैं और प्रतिदिन नियमित अभ्यास करते हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी योग के प्रति प्रेरित किया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now