Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध निर्माण पर कड़ी कार्रवाई, 2500 मकान होंगे सील

On: April 3, 2025 6:00 PM
Follow Us:

Gurugram News: गुरुग्राम के नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने डीएलएफ इलाके के मकानों में अवैध निर्माण और अवैध व्यावसायिक गतिविधियों को सील करने का खाका तैयार कर लिया गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्ऱवाई की जा रही है।4 अप्रैल यानी कल से इनके खिलाफ डीटीपीई कार्यालय की तरफ से अभियान शुरु कर दिया जाएगा। DTPE की ओर से 18 अप्रैल तक लगभग 2500 मकान सील कर दिए जाएंगे।

अगली सुनवाई इस दिन
DTPE अमित मधोलिया ने बताया कि लगभग 4500 हजार मकानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा चुका है। इतना ही नहीं मकान मालिकों की बात सुनने के बाद 2500 मकानों के खिलाफ रिस्टोरेशन के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। 4 अप्रैल से सील करने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।

अमित मधोलिया ने बताया कि अगर मकान मालिक सील तोड़ने की कोशिश करते हैं तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं नोटिस जारी किए गए माने के पानी, सीवर और बिजली कनेक्शन कटवाए जाएंगे। इसका कब्जा प्रमाण पत्र भी कार्यालय की ओर से जब्त किया जाएगा। इस मामले की सुनवाई पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट 19 अप्रैल निर्धारित है।

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now