मसालों की खेती पर सरकार दे रही 50 फीसदी सब्सिडी, फायदा उठाने के लिए इस पोर्टल पर करें अप्लाई

On: October 4, 2023 5:50 PM
Follow Us:

हरियाणा: किसानों की आय में वृद्धि करने व फसल विविधीकरण के तहत लगाई गई बागवानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा मसालों की खेती पर अनुदान दिया जा रहा है। जागरूकता के अभाव में किसान इन योजनाओ का लाभ नही उठा पाते है।

मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान: हरियाणा की मनोहर सरकार किसानों को परम्परागत खेती का मोह त्याग कर बागवानी और ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रही है।फसल विविधीकरण और किसानों की आमदनी में इजाफा हो सकें, इसके लिए किसानों को बागवानी खेती पर सब्सिडी दी जा रही है।ओवरलोड वाहनोंं पर CM Flying का शिंकजा: 23 वाहन जब्त, 16.87 लाख लगाया जुर्माना

बागवानी के क्षेत्र में मसालों की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। इतना ही नहीं किसानों को सब्जियों व फलों के भाव से जोखिम मुक्त कर उन्हें फसल का उचित दाम दिलाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा अनुदान व भावन्तर भरपाई योजना चलाई जा रही है।

KISAN

जानिए कितना मिलेगा अनुदान

योजना के तहत लहसुन पर 30 हजार प्रति एकड़ तथा धनिया व मैथी पर 15 हजार प्रति एकड़ अनुदान दिया जा रहा है। वहीं सुगंधित पौधों जैसे मेंथा, लेमन ग्रास, सिट्रोनेला की खेती पर 40 प्रतिशत की दर से 6 हजार 400 रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जा रहा है।Rewari: यूरो स्कूल में विद्यार्थियों को सिखाए आग बुझाने के तरीके

इतनी एकड तक ले सकते है लाभ

उन्होंने बताया कि एक किसान अधिकतम 10 एकड़ तक लाभ ले सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए उत्पादक का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रजिस्ट्रेशन होने अनिवार्य है। जिला में इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक किसान इस विषय में और अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला बागवानी अधिकारी के कार्यालय अथवा विभाग के टोल फ्री नम्बर 1800-180-2021 पर संपर्क कर सकते है।

इस पोर्टल पर करवाना होगा रजिस्ट्रेशन

उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने वाले किसानों को किसान विभाग के पोर्टल hortnet.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादन से पहले होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत उत्पादक किसान अपनी फसलों का बीमा भी करवा सकते हैं।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now