Cheapest Home Loans: ग्राहको के​ लिए खुशखबरी: इन बैंकों ने घटाईं ब्याज दरें, यहां पढें किस बैंक से मिलेगा सबसे सस्ता लोन

On: June 9, 2025 11:23 AM
Follow Us:
ग्राहको के​ लिए खुशखबरी: इन बैंकों ने घटाईं ब्याज दरें, यहां पढें किस बैंक से मिलेगा सबसे सस्ता लोन

Cheapest Home Loans: आज के समय बढती महंगाई के चलते शहर में मकान बनाना इतना आसान नहीं है। लेकिन बैंकों से होम लेन आजकल 90 फिसदी लोग अपना मकान बना लेते है। ऐसे में जो लोग होम लोन लेते है । उनकी निगाह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आदेश टिकी रहती है। कब ब्याज कम होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में रेपो रेट में 0.50% की कटौती की है। इसके बाद इन बैंकों ने भी अपने होम, ऑटो और पर्सनल लोन की ब्याज दरों को कम कर दिया है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा यानी आपकी ईएमआई अब पहले से कम हो सकती है। Cheapest Home Loans

बैंक दे रहे आफॅर: आरबीआई ने 7 जून को रेपो रेट को घटाकर 5.5% कर दिया। फरवरी 2025 से अब तक कुल 1% की कटौती हो चुकी है। इसी के बाद बैंक भी अपने ग्राहकों को सस्ता लोन (Cheapest Home Loans) देने का मौका दे रहे है।

जानिए EMI कैसे होगी कम?
अगर आपका लोन रेपो रेट से लिंक्ड है यानी RLLR पर आधारित है, तो आपके लिए EMI में सीधा फायदा मिलेगा। बैंक खुद आपकी EMI घटाएंगे या लोन की अवधि यानी टेन्योर घटाएंगे। Cheapest Home Loans

हालांकि अगर बैंक सिर्फ टेन्योर घटा रहा है और आप EMI कम कराना चाहते हैं, तो इसके लिए आप बैंक में जाकर आवेदन करना होगा।

जानिए RBI किस बैंक में सबसे सस्ता लोन

PNB bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने रेपो लिंक्ड लेंडिग रेट (RLLR) को 8.85% से घटाकर 8.35% कर दिया है. होम लोन लेने वालों को 7.45% से शुरू होने वाली ब्याज दर पर लोन मिलेगा. यानी आपकी EMI अब और सस्ती हो सकती है।

BOB : बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी चुनिंदा लोन अवधियों के लिए अपनी रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) में 50 आधार अंकों की कटौती की है. होम लोन की शुरुआती ब्याज दर 8% बताई गई है, लेकिन यह साफ नहीं है कि नई कटौती के बाद दरों को अपडेट किया गया है या नहीं।Cheapest Home Loans

Bank of India ने भी अपना RLLR 8.85% से घटाकर 8.35% कर दिया है। यूको बैंक ने एमसीएलआर (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट्स की कटौती की है, जो 10 जून से लागू हो जाएगी। ओवरनाइट MCLR अब 8.15%, एक महीने का 8.35%, तीन महीने का 8.50%, छह महीने का 8.80% और एक साल का 9.00% कर दिया गया ।

 

HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक ने भी अपने सभी लोन टेन्योर पर MCLR में 10 पॉइंट्स की कटौती की है. अब ओवरनाइट और एक महीने की दर 8.90%, तीन महीने की 8.95%, और छह महीने से लेकर तीन साल तक की दरें 9.05% से 9.10% के बीच होंगी।Cheapest Home Loans

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now