Gold Price Today: सोने ने फिर तोडा नया रिकॉर्ड, यहां पढे लेटेस्ट रेट !

On: April 12, 2025 2:17 PM
Follow Us:
सोने ने फिर तोडा नया रिकॉर्ड यहां पढे लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के देशों में रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया था । उसक बाद ही सोने के रेट में तेजी देखने को मिली। पिछले कुछ समय से सोने की कीमतें आसमान छूने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।

 

सोने ने एक नया रिकॉर्ड तोड़ा: बता दे कि MCX पर सोने ने नया रिकॉर्ड तोड़ा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 85,766 रुपए और 24 कैरेट सोने का दाम 93,545 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। बताया जा रहा है हाल ही में सोने के दाम में बढ़ोत्तरी इसलिए हो रही है क्योंकि निवेशक अस्थिर शेयर बाजार की बजाय सोने में निवेश को अधिक महत्त्व दे रहे हैं।

बताया जा रहा है इसकी मुख्य वजह ग्लोबल वोलैटिलिटी और अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड वॉर का तनाव है। जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के देशों में रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने का ऐलान किया था तब से सोने के रेट में और तेजी देखने को मिली।

क्या यह चढ़ाव कायम रहेगा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोने की कीमत 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। जबकि अन्य का हना है कि अब इसकी कीमत में 40 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।

वैसे तो सोने की कीमतों की कोई सीमा नहीं है। ये तेजी नई शुरुआत नहीं , बल्कि मौजूदा ट्रेंड का ही विस्तार हो रहा है। सोने के दाव समय समय घटते व बढते रहते है। सोने का भाव 1 लाख रुपये तक पहुंचने की संभावना कम है। क्योंकि इसके लिए ज्यादातर कई फैक्टर पहले ही बाजर में कई कारण दिखा चुके हैं ।

बाजार में भारी तेजी के कारण
विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण निवेशक सोने को एक सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जिससे घरेलू कीमतों को समर्थन मिला।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now