Gold Price : Gold के दाम में आई बड़ी गिरावट, यहां जानिए सोने के लेटेस्ट रेट्स

On: February 6, 2023 8:28 PM
Follow Us:

Gold Price Update: सोने व चांदी के दामो उतार चढाव होता रहता है। अगर आप भी सोना, चांदी या फिर इसके गहने खरीदने चाह रहे है तो आपके लिए यह न्यूज बहुत ही जरूरी है।

 

पिछले कई महीनों से सोने और चांदी के दाम में लगातार तेजी देखी जा रही है। हालांकि बीच-बीचे में सोने और चांदी के दाम थोड़े कम जरूर हो जाते हैं।Haryana News: पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकमदेव नारायण पहुंचे धारूहेडा, शिवरतन को दी श्रंऋाजलि

दामो मे आई गिरावट: पिछले कारोबारी हफ्ते के पांचवें और अंतिम दिन शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को सोना (Gold Price Update) 1099 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता होकर 57788 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सोना 972 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी के 58882 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

 

सोने के साथ-साथ चांदी (Gold Price Update) की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 2037 रुपये की तेजी के साथ 69539 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। जबकि पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को चांदी (Silver Rate) 2231 रुपये की तेजी के साथ 71576 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

हरियाणा से चोरी हुई बाइक पहुच रही राजस्थान
जानिए 14 से 24 कैरेट के भाव
24 कैरेट वाला सोना 1094 रुपया सस्ता होकर 57788 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 1089 रुपया सस्ता होकर 57557 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 1002 रुपया सस्ता होकर 52934 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 820 रुपया सस्ता होकर 43341 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 640 रुपया सस्ता होकर 33806 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ऐसे जानें सोने की शुद्धता
अगर आप अब सोने की शुद्धता जांचना चाहते हैं तो इसके लिए सरकार की ओर से एक एप बनाया गया है। बीआईएस केयर ऐप से ग्राहक सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप न सिर्फ सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़ी कोई शिकायत भी कर सकते हैं।

सोना 1000 तो चांदी 10400 रुपये मिल रही है सस्ती
सोना अपने ऑलटाइम हाई से 1094 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता बिक रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले सोने ने 2 फरवरी 2022 में अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। उस दिन सोना 58882 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।

वहीं चांदी अभी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 10441 रुपये प्रति किलो की दर से सस्ता मिल रहा था। चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79980 रुपये प्रति किलो है।

Haryana News: गढ़ी बोलनी से राजस्थान सीमा तक बनेगा 4 लेन मार्ग: सहकारिता मंत्री

ऐसे जानें सोने का लेटेस्ट रेट
गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस (SMS) के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

 

 

 

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now