रेवाड़ी: बदमाशो को पुलिस का पुलिस भय नही है। दिल्ली रोड पर गांव हांसाका के पास कार सवार दो युवको ने गांव निवासी एक बुजुर्ग को कहासुनी को लेकर दो गालियां दाग दी। घायल हो रेवाड़ी भर्ती करवाया गया है।हरियाणा के इस शहर में धारा 144 लागू.. जानिए क्या है वजह?
बता दे कि कार में सवार दो युवक कार से रेवाडी से धारूहेड़ा जा रहे थे। सुबह सुबह उनकी कार हांसाका में एक खंबे से टकरा गई। बुजुर्ग संजीव ने कार सवार बदमाशो का कार धीरे चलाने की नसीहत दी।
ठोकी दो गोली: मूलरूप से गांव हांसाका निवासी संजीव यादव (50) फिलहाल रेवाड़ी शहर में रहते हैं। सोमवार की सुबह करीब 3 बजे एक स्विफ्ट कार चालक ने उनके गांव में स्थित मकान के पास लगे बिजली के पोल और मकान को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

उनकी मां ने इसकी सूचना तुरंत संजीव को दी। सूचना के बाद संजीव सीधे गांव पहुंचे तो कार चालक और उसके बगल वाली सीट पर एक अन्य शख्स बैठा हुआ था। बुजुर्ग से युवको से धीरे कार चलाने की नसीयत दी।
बदमाशो ने की फायरिंग: बदमाशो ने दो राउड फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली संजीव के हाथ व दूसरी कंधे को छूती हुई निकल गई। गोली चलने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे और वारदात के बाद गाड़ी छोड़कर भाग गए।Haryana News: 48 IAS, IPS और HCS अफसर ACB के रेडार पर, सीएम के पास भेजा काला चिटठा, जल्द गिरेगी गाज?
सूचना के बाद डीएसपी संजीव बल्हारा के अलावा CIA-3 के इंचार्ज विद्या सागर व अन्य पुलिस अधिकारी पहले मौके पर पहुंचे और फिर घायल का हालचाल जाना। पुलिस ने इस मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
धरे गए दोनो आरोपी: सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दोनो आरोपियो को काबू कर लिया है। इसी रात बदमाशों ने झज्जर में भी गोली चलाई थी। वहां पर भी दोनो पर मामले दर्ज है।

















