Delhi Hospital Fire: अस्पताल में लगी भयंकर आग, छीन ली छह बच्चों की जान

Delhi Hospital Fire: अस्पताल में लगी भयंकर आग, छीन ली छह बच्चों की जान

Delhi Hospital Fire: लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली में एक बुरी खबर सामने आई है। दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में शनिवार देर एक बेबी केयर सेंटर में भयंकर लग गई। जिसके चलते 7 नवजात बच्चों की मौत हुई है, वही 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।

बता दे कि शनिवार रात विवेक विहार स्थित बेबी केयर सेंटर में भयंकर  (Delhi Hospital Fire)आग लग गई । सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग लगते समय वहां पर चाइल्ड केयर सेंटर में बच्चे और स्टाफ मौजूद था। मौके पर हाहाकार के बीच दमकल कर्मी तुरंत आग बुझाने में जुट गए।

 

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से आग की लपटों में घिरी हुई थी। आग इतनी तेज थी वही पास में खड़ी एक वैन भी पूरी तरह से जल चुकी थी। Delhi Hospital Fire

देर रात तक सभी का रेस्क्यू कर लिया गया। 12 नवजात बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 7 नवजात बच्चों ने दम तोड़ दिया। बाकी 5 को अन्य जगह भर्ती करवाया गया है।

Delhi Hospital Fire
Delhi Hospital Fire

 

खिड़कियां तोड़कर निकाले गए नवजात

बता दे कि बेबी केयर सेंटर में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।  Delhi Hospital Fire शोर शराबे के बीच स्थानीय लोग मदद के लिए भागे। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपेटे दूर दूर तक जाने लगी।

लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी तथा इमारत के पीछे की ओर की खिड़कियां तोड़ीं और नवजात बच्चों को एक-एक कर निकाला।सभी नवजात बच्चों को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालाकि अभी तक 7 बच्चो की मौत हो चुकी है।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा कि विवेक विहार, दिल्ली के एक अस्पताल में आग लगने से अनेक बच्चों की मृत्यु का समाचार हृदय विदारक है। ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें। मैं इस घटना में घायल हुए अन्य बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

Delhi Hospital Fire
Delhi Hospital Fire

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आग की ये घटना हृदयविदारक है। घटनास्थल पर सरकार और प्रशासन के अधिकारी घायलों को इलाज मुहैया करवाने में लगे हुए हैं। इस लापरवाही का जिम्मेदार होगा वो बख्शा नहीं जाएगा।

 

Delhi Hospital Fire-दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली में बच्चों के अस्पताल में आग लगने की दुखद घटनाओं की मुख्य सचिव से जांच कराने को कहा है। साथ ही पुलिस कमिश्नर को सभी आवश्यक चीजें सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

पोस्टमार्टम करवार परिजनो को सोंपे: पुलिस ने सात शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया है। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनो कों सोप दिया है।

 

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan