Rewari: पुस्तेनी जमीन बटवारो को लेकर भाईयो में चले जमकर लाठी-फरसे

On: June 6, 2023 12:04 PM
Follow Us:

रेवाड़ी: भाईचारा खत्म होता जा रहा है। कहासुनी को लेकर लोग एक दूसरे को मारने तक उतार हो जाते है। बवाना गुर्जर में पुस्तेनी जमीन बटवारे के विवाद के चलते सगे भाइयों ने आपस में जमकर कुल्हाड़ी चलाई। दोनों पक्षों के कई लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच गए। Rewari: गुपचुप तरीके से राजकीय भवन को एनजीओ को देना पडा महंगा, सामाजिक संगठनो ने दी चेतावनी


दोनो पक्ष के लोग घायल

पुलिस ने बताा कि सतबीर व उसके भाई सुरेश का जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। सुरेश ने पुलिस बयान में बताया कि पुस्तैनी खेती की जमीन का बंटवारा करने के लिए उसने भाई सतबीर को खेत में बुलाया था।

सतबीर जमीन के बीच का हिस्सा लेने की जिद कर रहा था। इसके बाद बिना बंटवारा किए वह वापस आ गए। उसने पुलिस बयान में बताया कि जब वह खेत में ज्वार काटने के लिए गया तो उसका फव्वारा पाइप खुला हुआ था। उसने भाई सतबीर से बात की तो सतबीर, उसके बेटे पवन व हुकम ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पर उसकी पत्नी और बेटी से भी मारपीट की गई। Dharuhera Police ने नोजवानो को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

बेटे पर हमले का आरोप
सतबीर ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि जब उसका लड़का बाहर से घर की ओर आ रहा था, तो सुरेश ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा तो उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह घायल होकर लहुलूहान होकर वही गिर गया।

उसके बेटे पवन व पड़ोस के लोगों ने बचाव करते हुए उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने दोनों के बयान के आधार पर केस दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now