EPFO Update: नौकरीपेशा लोग अपनी सैलरी पर निर्भर रहते हैं, जिससे उनका जीवन चलता है और वे भविष्य के लिए बचत भी करते हैं। भविष्य की बचत के लिए सरकार ने एक व्यवस्था बनाई है, जिसके तहत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के जरिए कर्मचारियों के लिए PF खाते खोले जाते हैं। इस बीच EPFO के करोड़ों सदस्यों के लिए बड़ी राहत आई है। EPFO अपने सदस्यों की सुविधा के लिए EPFO 3.0 प्लेटफॉर्म लॉन्च करने जा रहा है।EPFO Update
EPFO 3.0 के तहत PF खाताधारकों को ATM के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसे निकालने की सुविधा मिलेगी, साथ ही कई अन्य नई सेवाएं भी मिलेंगी। इस नए डिजिटल प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कागजी कार्रवाई से मुक्ति दिलाकर डिजिटल तरीके से PF निकासी की प्रक्रिया को सरल बनाना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म को जून में लॉन्च किया जा सकता है। EPFO New Update
क्या होगी प्रक्रिया और लिमिट?
EPFO अपने PF खाताधारकों को ATM कार्ड जारी करेगा, जो सामान्य ATM कार्ड की तरह होगा। इस कार्ड का इस्तेमाल करके आप ATM से पैसे निकाल सकेंगे। शुरुआत में खाताधारक अपने PF खाते से कुल जमा राशि का 50% तक ATM के ज़रिए निकाल सकेंगे।
हालांकि, भविष्य में इस सीमा को बढ़ाया जा सकता है। EPFO 3.0 के तहत PF खाताधारक न सिर्फ़ पैसे निकाल सकेंगे, बल्कि अपने PF खाते का बैलेंस भी चेक कर सकेंगे और अपनी रकम को अपने पसंदीदा बैंक खाते में ट्रांसफर भी कर सकेंगे। EPFO Update
PF में ऑटो-क्लेम सेटलमेंट
EPFO 3.0 में ऑटो-क्लेम सेटलमेंट की सुविधा भी होगी। इसके तहत बिना किसी मैनुअल हस्तक्षेप के आपका पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। यानी आपको क्लेम करने के बाद लंबा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। नए सिस्टम में जैसे ही आप ऑनलाइन क्लेम रिक्वेस्ट डालेंगे, सिस्टम अपने आप उसे प्रोसेस कर देगा और तय समय में रकम आपके बैंक खाते में पहुंच जाएगी।

















