मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari News: कंवाली में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 16 से

On: October 14, 2025 6:00 PM
Follow Us:
नृत्य,स्किट तथा रागिनी में होंगे खंड विजेताओं के बीच मुकाबले

 Rewari News: जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिले के गांव कंवाली स्थित शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 16 तथा 17 अक्तूबर को जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले के पांच खंडों के समूह नृत्य, एकल नृत्य रागिनी तथा स्किट के विजेताओं के बीच में मुकाबले होंगे। Rewari News

उक्त जानकारी सांस्कृतिक उत्सव के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ अशोक नामवाल ने दी। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी सुभाषचंद्र यादव के मार्गदर्शन में होने वाले इस उत्सव के संयोजक जाटूसाना के खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद यादव तथा मेजबान विद्यालय के प्राचार्य व हसला के पूर्व राज्य प्रधान अनिल यादव रहेंगे। Rewari News

यह भी पढ़ें  Karnal-Delhi Rapid Metro को मिली मंजूरी, जानिए कहां कहां बनेगे स्टेशन

उन्होंने बताया कि 16 अक्तूबर को संबंधित चार इवेंट्स में जूनियर वर्ग की 60 टीमों के 525 बच्चे तथा 17 अक्तूबर को सीनियर वर्ग की 60 टीमों के 630 बच्चे अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। Rewari News

आज कंवाली स्कूल के प्राचार्य अनिल यादव की अध्यक्षता में इस उत्सव की तैयारियों की समीक्षा मेजबान विद्यालय के पुस्तकालय में की गई।

जिसमें चार मंचों पर होने वाली प्रतियोगिताओं के संचालन व संयोजन के अलावा प्रतिभागियों के पंजीकरण, ग्रीन रूम, भोजन व पुरस्कार वितरण से संबंधित विभिन्न प्रभार संभालने वाले आयोजन समिति के सदस्यों को विस्तृत जानकारी दी गई। Rewari News

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now