मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Rewari news:रेजांगला पराक्रम यात्रा का रेजांगला युद्ध स्मारक पर हुआ भव्य स्वागत

On: June 22, 2025 5:55 PM
Follow Us:
 Rewari news – रेजांगला पराक्रम यात्रा शहर के सर्कुलर रोड की परिक्रमा करते हुए स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर पहुंची । रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, रेजांगला शौर्य समिति  मुख्य संरक्षक कर्नल रणबीर सिंह यादव की अगुवाई में यात्रा का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।
शहीद सेवा दल फाउंडेशन गोहाना के निदेशक सावन सिंह रोहिला को इस अनुकरणीय आयोजन के लिए रेजांगला  स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । फाउंडेशन ने भी इस अवसर पर रेजांगला के उपस्थित 24 शहीद परिजनों को अहीर धाम की पावन माटी युक्त कलश, नारियल, तिरंगा पटका, स्मृति चिन्ह व शहीद की नेम प्लेट देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर रेजांगला शौर्य समिति द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत रेजांगला शहीद लांस नायक चंद्रशेखर बोचडीया की  पड़ पोती कुमारी  तन्वी व 1962 की लड़ाई के शहीद सिपाही चतुर्भुज वशिष्ठ गुगोढ की पड़पोती कुमारी रश्मि को श्रीमती इंदिरा यादव छात्रवृत्ति के तहत 5/5 हजार रुपये के किसान विकास पत्र भी प्रदान किये ।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने यात्रा को इलाके की उत्कृष्ट सैन्य परंपरा को आगे बढ़ाने में प्रेरक बताया । आयोजकों की तरफ से रखी गई धारूहेड़ा चुंगी से पुलिस लाइन तक के मार्ग को रेजांगला शहीद मार्ग नामकरण,राष्ट्रीय राज मार्ग 71 व 11 के मिलन स्थल पर बनाए गए शहीद स्मृति वन का नाम रेजांगला शहीद स्मृति वन ,राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड व केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में रेजांगला पराक्रम को शामिल कराए जाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रेजांगला परिजनों की मुलाकात का समय लेने की मांगों विधायक ने समर्थन करते हुए आवश्यक प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया ।
फाउंडेशन निदेशक सावन सिंह रोहिला ने शहीद परिवारों के घर के बाहर शासन प्रशासन द्वारा वी आई पी नामकरण वाले बोर्ड लगवाने, दिल्ली जोधपुर के बीच में चलने वाली एक्सप्रेस रेल गाड़ियों का नामकरण रेजांगला एक्सप्रेस व मेजर शैतान सिंह परमवीर चक्र एक्सप्रेस करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील की ।
आयोजन की अध्यक्षता कर रहे समिति के मुख्य संरक्षक कर्नल रणबीर सिंह यादव ने अहीर रेजिमेंट की मांग का समर्थन करते हुए आवश्यकता पड़ने पर अपना बलिदान देने की भी घोषणा की । यात्रा का मुख्य आकर्षण रेजांगला युद्ध के जीवित योद्धा कप्तान रामचंद्र यादव व सेना मेडल निहाल सिंह यादव निरंतर 86 पार उम्र में यात्रा के साथ चल कर एक नया जोश पैदा कर रहे हैं । राजस्थान पुलिस से सेवा निवृत्त अधिकारी लेखक श्याम लाल यादव भी विशेष रूप से यात्रा में उत्तर प्रदेश के रेजांगला शहीद परिवारों की मौजूदा खोज खबर अभियान के तहत शामिल हैं।
इससे पूर्व यात्रा को सुबह बावल से जिला पार्षद रोहन यादव के कार्यालय से बावल बार के सचिव सुनील खटाना एडवोकेट द्वारा रेवाड़ी की ओर रवाना किया गया।  श्री कृष्ण भवन पर यादव कल्याण सभा के अध्यक्ष रामबीर यादव ,सूबे-मेजर धर्मदेव यादव, कप्तान राजेंद्र सिंह यादव, कप्तान बीर सिंह, सूबे मंजीत यादव,इंजीनियर सचिन यादव की टीम ने यात्रा का  स्वागत कर भगवान श्रीकृष्ण  मंदिर के दर्शन करवा कर सर्कुलर रोड की परिक्रमा के लिए रवाना किया । मंच संचालन समिति के महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने किया ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राव अजीत सिंह, कर्नल ओपी यादव, कैप्टन बलबीर सिंह, कैप्टन रामकुमार, कैप्टन चंदगी राम ,कैप्टन चंदन सिंह, कैप्टन देव पाल ,कैप्टन हरिओम, सूबेदार मेजर सुखबीर सिंह, लेफ्टिनेंट कमांडर शंकर सिंह, सूबेदार मेजर ललित कुमार, एडवोकेट राकेश खरखड़ा, एडवोकेट विक्रम सिंह, हवलदार जयपाल, हवलदार राम अवतार, हवलदार रामपाल, हवलदार गजराज, हवलदार भीम सिंह, हवलदार कृष्ण कुमार, हवलदार सतीश कुमार, विजय नारायण यादव ,वीपी शर्मा, आलोक सिंघल, नैंसी सिंह ,सरताज रॉक, यशवंत शास्त्री, महाशय अनंग पाल चौहान, संजय सिंह परमार, रेंजर कमल यादव , मास्टर इंद्रजीत, डा राम फूल, सूबे भूपेंद्र आदि गणमान्य  बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।  सामुहिक भोज के बाद यात्रा को गुड़गाँव की तरफ रवाना किया गया।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now