Diwali News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कबड्डी तथा एथलेटिक्स की खेल नर्सरी के खिलाड़ियों ने कोच संदीप कुमार के निर्देशन में रेजांगला शहीदों की स्मृति में 114 दीये जलाकर उन्हें अनूठी श्रद्धांजलि दी।
उक्त जानकारी देते हुए विद्यालय की स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि 20 अक्टूबर, 1962 को भारत चीन के बीच रेजांगला युद्ध प्रारंभ हुआ था, जिसमें 114 जवान शहीद हो गए थे। यह युद्ध विश्व के सैनिक इतिहास में दुर्लभतम लड़ाइयों में शामिल है, जिसमें भारतीय सेना की 13 कुमाऊं की सी कंपनी ने 1300 चीनियों को इस बर्फीली जंग में मौत के घाट उतार दिया था।Diwali News
अंतिम गोली तथा अंतिम सांस तक लड़ी गई इस लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले 114 शहीदों को विद्यालय की खेल नर्सरी में अनूठे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है, क्योंकि इस शहादत के दौरान भी दीपावली का अवसर था।
सीहा के भूतपूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि सूबेदार सुमेर सिंह,विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया, सरपंच सरिता यादव, प्रदेश सरकार के एमिनेंट पर्सन विक्रम पांडे, युवा चेतना संगठन के अध्यक्ष नरेश भारद्वाज, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरबीर ने विद्यालय तथा खेल नर्सरी की इस प्रेरक पहल पर सभी खिलाड़ियों तथा कोच को बधाई दी है।Diwali News
















