Electric Buses: हरियाणा में रेवाडी सहित 9 जिलों में दौड़ेगी इलैक्ट्रिक बसें, 375 बसे होगी बेडे में शामिल

On: November 2, 2023 2:42 PM
Follow Us:

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी (एचपीसीसी) की बैठक हुई। बैठक में रोडवेज में 375 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने को मंजूरी दे दी गई है। सामान खरीदने के लिए विभिन्न विभागों को करोड़ों रुपये स्वीकृत किये गये हैं। इसके अलावा हरियाणा रोडवेज के बेड़े में नई बसें भी शामिल की जा रही हैं।Haryana News: जहरीली हुई हरियाणा की हवा, हिसार देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, दिवाली से पहले ये हालत तो बाद में क्या होगा

दीवाली पर तोहफा: दीवाली सीजन में हरियाणा वासियों को काफी सारी अच्छी खबर मिल रही है, इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है, कि इस साल नए साल पर कुछ खास होने वाला है हरियाणा सरकार यातायात को ध्यान में रखते हुए कुछ हम बड़ा फैसला लेने वाली है जिससे बस यात्रियों को बड़ा फायदा होने वाला है.Murder in Rewari: हत्या कर शव खेतों में फैका, हाथ पैर रस्सी से बंधे मिले ?

हरियाणा लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रहा है, इसलिए पहली सार्वजनिक परिवहन सुविधा में इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं। इसीलिए अब हरियाणा रोडवेज को अपने बेड़े में 375 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की मंजूरी मिल गई है।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के परिवहन बेड़े में बसों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही हैा जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें भी आ जाएंगी। नए साल पर हरियाणा में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। प्रदेश में 375 बसें खरीदी जाएंगी। पहली बस यमुनानगर और पानीपत से चलेगी। इसके बाद रेवाडी सहित 9 जिलां मे बसे चलेगी।

गुरुग्राम, फरीदाबाद के लिए भी 100-100 अतिरिक्त बसों की खरीद की जाएगी। केंद्र सरकार को इसकी मांग भेज दी गई है उन्होंने बताया कि पानीपत और यमुनानगर जिले में सबसे पहले इलेक्ट्रिक बसों के संचालक को हरी झंडी दिखाई जाएगी।

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now