मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Jawahar Navodaya Vidyalaya: छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक करें अप्लाई

On: June 28, 2025 7:14 PM
Follow Us:
जवाहर नवोदय विद्यालय: छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 29 जुलाई तक करें अप्लाई
Jawahar Navodaya Vidyalaya: जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना अभिषेक मीणा ने बताया कि विद्यालय में आगामी सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कक्षा छठी में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आगामी 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को प्रातः: 11:30 बजे आयोजित होगी।

 डीसी मीणा ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत पूर्णतया आवासीय विद्यालय है, जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास उपलब्ध है। इसके अलावा विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को मुफ्त शिक्षा के साथ भोजन, वर्दी एवं अन्य दैनिक उपयोग सामग्री उपलब्ध करवाई जाती है।Jawahar Navodaya VidyalayaJawahar Navodaya Vidyalaya

यह भी पढ़ें  Delhi News: कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम रेखा का बड़ा फैसला, जानें पूरी खबर
पात्र अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन स्वयं के स्तर पर अथवा जिला के गांव नैचाना स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय से संपर्क करके कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को फोटो एवं आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। अभ्यार्थी और अभिभावक के हस्ताक्षर भी अपलोड करवाने होगें।Jawahar Navodaya Vidyalaya
छठी कक्षा में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच (दोनों तिथि शामिल) होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन के लिए पात्र विद्यार्थी वेबसाईट https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के संबंध में विस्तृत जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश के लिए नवोदय विद्यालय समिति के नोएडा स्थित मुख्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in  का अवलोकन किया जा सकता है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now