Haryana News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 10वीं के परीक्षा परिणाम में रेवाड़ी जिले के विद्यार्थियो ने एक बार फिर परचम लहराया है। इस बार विद्यार्थियों ने 96.85 पास प्रतिशतता के साथ प्रदेश भर में पहला स्थान प्राप्त । जिले की इस उपलब्धी को लेकर को आवाज़ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने डीसी रेवाडी को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया है।Haryana News
फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र रंगा ने बताया कि रेवाड़ी जिले की इस सफलता का श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत, विद्यार्थियों द्वारा किये गए कठिन परिश्रम के साथ-साथ डीसी अभिषेक मीणा को दिया जाता हैHaryana News
बता दे कि रेवाडी जिले के छात्रों ने जो शानदार प्रदर्शन किया है, वो जिले की शिक्षा प्रणाली के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि पर गैरराजनीतिक सामाजिक संगठन आवाज़ फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने डीसी को संगठन का स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी।Haryana News
ये रहे मौजूद: इस अवसर फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र रंगा , प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. शिवताज सिंह (रिटायर्ड प्रिंसिपल), प्रदेश महासचिव सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया निमोठ, रिटायर्ड प्रवक्ता रमेश चन्द्र शर्मा लिसान, कार्यकरिणी सदस्य राम सिंह (रिटायर्ड असिस्टेंट कमांडेंट) रेवाड़ी, राजेन्द्र कुमार गहलौत खोल व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।Haryana News

















