मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana: अथर्व यूनिवर्सिटी की बडी घोषणा: अब इन विद्यार्थियों को मिलेगी सों फीसदी छात्रवृति

On: July 14, 2025 6:03 PM
Follow Us:
अथर्व यूनिवर्सिटी की बडी घोषणा: अब इन विद्यार्थियों को मिलेगी सों फीसदी छात्रवृति

Haryana : देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों के परिवारों को सम्मान देने की दिशा में अथर्व यूनिवर्सिटी ने एक सराहनीय पहल की है। यूनिवर्सिटी ने शहीद सैनिकों की बेटियों और जम्मू-कश्मीर व पूर्वोत्तर भारत के छात्रों के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है।

यूनिवर्सिटी के संस्थापक सुनील राणे ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद सैनिकों की बेटियों को यूनिवर्सिटी की सभी शाखाओं में 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों के छात्रों को 75 प्रतिशत छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। यह सुविधा इंजीनियरिंग, बीबीए, एमबीए, होटल मैनेजमेंट, बीसीए और बी-डिज़ाइन जैसे प्रमुख पाठ्यक्रमों में उपलब्ध रहेगी।

यह भी पढ़ें  LPG Cylinder : राजस्थान की तर्ज पर सभी को मिलेगा 503 रुपए में 14KG LPG गैस का सिलेंडर

उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि यह उन परिवारों के प्रति कृतज्ञता भी है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी दी है। यूनिवर्सिटी का उद्देश्य उन युवाओं को सशक्त बनाना है जो सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों से आते हैं, ताकि वे मुख्यधारा में आकर देश के विकास में भागीदारी निभा सकें।

इस घोषणा से न केवल शहीदों के परिवारों को राहत मिलेगी, बल्कि दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र भी उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकेंगे।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now