जापान में भूंकप, हिंदुस्तान में घना कोहरा, जीवन हुआ अस्त व्यस्त, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

On: January 2, 2024 7:10 AM
Follow Us:

दिल्ली: नए साल के दूसरे दिन भी हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत देश के 22 राज्यों में कोहरा देखने को मिला। कोहरे के चलते हादसे भी खूब हो रहे है। कई जिलों में विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई। विजिबिलिटी कम होने व कोहरे के चलते 30 ये अघिक ट्रेने मंगलवार अपने निर्धारित समय पर नहीं चल सकीं।Rewari: धारूहेड़ा में अवैध शराब से भरी कार पकडी, दोनों तस्कर फरार

बर्फबारी से बढी ठंड: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी देखने को मिली। श्रीनगर में पारा माइनस 5º सेल्सियस तक पहुंच गया। डल झील पर हल्की बर्फ की परत देखने को मिली है। पहाडों पर हुई बर्फबारी से प्रदेश में ठंड का माहोल बना हुआ है।COLD

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों तक हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तरप्रदेश के हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। IMD के मुताबिक, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और केरल में 2 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

हरियाण व पंजाब के कई जिलों में तापमान 6º-9º सेल्सियस के बीच पहुंच गया। घने कोहरे के कारण पंजाब सरकार ने स्कूलों का टाइम बदल दिया। जबकि हरियााण में 15 जनवरी तक अवकाश किया हुआ है। पंजाब में अब स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही लगेंगे। यह नियम 14 जनवरी तक लागू रहेगा।

राजधानी दिल्ली में सर्दी से राहत देखने को मिली है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 10.1º सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 16º सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दिल्ली में स्कूलो मे अवकाश किया हुआ है।

जापान में साल के पहले दिन 7.6 तीव्रता का भूकंप आया।यह जापान में आए सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है। इसके कारण शहरों की सड़कों में दरारे आई है, खंबे उखड़ गए, जनजीवन बेपटरी हो गया है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now