हरियाणा में घने कोहरे-ठंड के चलते 21 जिलों में रेड अलर्ट, महेंद्रगढ़ 0.4 डिग्री पहुंचा तापमान

On: January 15, 2024 1:04 PM
Follow Us:

हरियाणा: मोसम विभाग ने हरियाणा के 21 जिलों में कोहरे और कोल्ड डे का रेड अलर्ट जारी किया है। अ महेंद्रगढ़ का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। हरियाणा में आज न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे है। अधिकांश जिलों मेंतापमान में बदलाव के साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है।भिवाडी प्रशासन की दादागिरी, रेवाडी प्रशासन हुआ फैल, रात को फिर छोडा भिवाडी ने भयंकर पानी

मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने नर्सरी से कक्षा तीन तक स्कूलों की छुटि्टयां 18 जनवरी तक बढ़ा दिया है। हरियाणा में घने कोहरे और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने 10 घंटे में तीन अलर्ट जारी किएमौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम बदलाव से अब रातें ठंडी होंगी यानी न्यूनतम तापमान नीचे जाएगा और दिन में ठंड से राहत मिलेगी यानी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावन है।

21 जिलो में अलर्ट: इनमें रेड अलर्ट वाले जिलों में अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, जींद शामिल हैं। ऑरेंज अलर्ट वालों में पंचकूला, युनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी शामिल हैं। रोहतक और झज्जर जिलों को यलो अलर्ट पर रखा गया है।
COLD

अभी नहीं थमेगा कोहरा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार घना कोहरे से ठंड अधिक बढ़ने की संभावना बनी हुई है। पिछले करीब तीन दिन से रात के समय ही कोहरा छा रहा है। सुबह के समय सुबह करीब 11 बजे धूप निकलने के बाद धूप खिलने से लोगों को राहत भी मिली।Rewari News: रेवाड़ी में CGHS क्लिनिक के निर्माण को मिली मंजूरी, इतने हजार कर्मचारियों को नई साल पर तोहफा

बारिश के आसार अभी नहीं

पश्चिम विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सुस्त पड़ने के साथ ही उत्तर भारत में बारिश के अभी तक कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। बीते 10 सालों में पहली बार दिसंबर व जनवरी खुश्क जा रहा है। 2013 में ऐसे हालात बने थे, जब पंजाब- हरियाणा में बारिश सामान्य से बहुत कम हुई थी।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में यह तापमान नीचे जा सकता है। मौसम विभाग ने कोहरे को देखते हुए रात में तीन बार अलर्ट जारी किया। खुश्क ठंड बढ़ने के कारण ही दिन के तापमान में अत्यंत कमी देखने को मिली और रात का तापमान सामान्य के करीब बना रहा।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now