Haryana NSS Award: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) के पूर्व एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सुशांत यादव तथा विश्वविद्यालय के दो एनएसएस स्वयंसेवकों गजानंद और नितिन कुमार को सत्र 2023–24 के लिए हरियाणा राज्य का सर्वोच्च स्टेट एनएसएस अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा निदेशालय, हरियाणा सरकार की एनएसएस इकाई द्वारा कल शाम आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।Haryana NSS Award
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के हित और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि एक साथ तीन राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार प्राप्त होना विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।Haryana NSS Award
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने भी डॉ. सुशांत यादव एवं छात्र गजानंद और नितिन कुमार को शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि गजानंद और नितिन कुमार विश्वविद्यालय की एनएसएस यूनिट–4 के स्वयंसेवक रहे हैं, जिन्होंने एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके इसी योगदान के लिए हरियाणा सरकार की राज्य एनएसएस इकाई द्वारा उन्हें राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
वहीं डॉ. सुशांत यादव को भी एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य एनएसएस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वे इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर से राज्य एनएसएस पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले कार्यक्रम अधिकारी हैं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थियों ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

















