Weather Alert : Delhi NCR में ठंड का डबल अटैक, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

On: December 18, 2023 6:55 AM
Follow Us:

Weather:  दिल्ली व एनसीआर में  सोमवार  को लगातार दूसरे दिन तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इतना ही नहीं सुबह सुबह कोहरा छाया रहा। इसी के चलते सुबह के वक्त ठिठुरन बढ़ गई है।

रेवाड़ी बार चुनाव मतदान के लिए नया निर्देश जारी, मतदान करने से पहले जरूर जान लें

मौसम विभाग ने किया अलर्ट: मौसम विभाग ने 19 दिसंबर तक आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस बना रहेगा. इसलिए सुबह में ठंड बराकर रहेगी।

एक दिन पहले Sunday  को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस सीजन में अब तक सबसे कम है

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार सुबह के वक्त मध्यम स्तर का कोहरा हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिन चढ़ने के साथ आकाश में बादल छाए रह सकते हैं।

रेवाड़ी में बढेगी ठंड, इस दिन होगी बूंदा बूंदी, पश्चिमी विक्षोभ फिर हुआ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
पिछले कई दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में तापमान सामान्य से नीचे है.मौसम विभाग ने बताया कि 12 से 19 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 333 दर्ज किया गया, जो कि ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

जानिए कितना है आज का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, ठंडी हवा चलने के कारण दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Harsh

हर्ष चौहान पिछले तीन साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है। मै बतौर औथर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now