Dhirendra Shastri : राजस्थान के इस जिले में आएंगे धीरेंद्र शास्त्री, 7-8 अक्टूबर को लगेगा दिव्य दरबार, 5 लाख श्रद्धालु आने की उम्मीद

On: September 27, 2023 12:28 PM
Follow Us:

Dhirendra Shatri : सर्व समाज राष्ट्र उत्थान सेवा समिति अलवर के तत्वावधान में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भव्य हनुमंत कथा 7-8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। इससे पहले 6 अक्टूबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें करीब 11 हजार महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होंगी।

 

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री अक्टूबर में अलवर आएंगे। पहले से तय कार्यक्रम में कुछ बदलाव के चलते अब वह अक्टूबर में अलवर में दिव्य दरबार लगाएंगे। वे अलवर मे लोहिया का तिबारा के पास हनुमंत कथा सुनाएंगे।
ये कार्यक्रम की रूपरेखा

समिति के मीडिया प्रभारी मुकेश विजय ने बताया कि अलवर के लोहिया के तिबारा पर होने वाली हनुमंत कथा और लगने वाले दिव्य दरबार के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किया गया है। जिसके चलते अब यह दिव्य दरबार व हनुमंत कथा 7- 8 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

DHIRENDER SHATRI

5 लाख लोगों के आने की संभावना

समिति के सदस्यों ने बताया कि अनुमति नहीं मिलेगी तो कार्यक्रम नहीं होगा। लेकिन कार्यक्रम में 4 से 5 लाख लोगों के आने की संभावना है। 400 बीघा जमीन के ग्रांउड पर 7 अक्टूबर को सुबह 10 से 2 बजे तक दिव्य दरबार लगेगा। उसके बाद हनुमंत कथा होगी।दशलक्षण पर्युषण पर्व: धार्मिक क्रियाओं से होती है आत्मशुद्धि

8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दिव्य दरबार लगेगा। शाम चार बजे से रात आठ बजे तक हनुमंत कथा होगी। इस दौरान सचिव दिलीप मोदी, डॉ केके गुप्ता, डॉ वीके अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद थे।

6 अक्टूबर को कलश यात्रा

6 अक्टूबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। जो शहर के मंगल परिणय से अग्रसेन चौराहे के पास स्थित कृषि उपज मंडी तक निकाली जाएगी। लोहिया का तिबारा पर 7 और 8 अक्टूबर को बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा का वाचन किया जाएगा।Political News: कोसली से टिकट की उम्मीद नही लगी, चुनाव से पहले जगदीश यादव ने छोडी BJP

 

सीए किशन गुप्ता ने बताया कि 5 अक्टूबर ब्लॉक स्तर पर कलश व ध्वज यात्रा निकाली जाएगी। 6 अक्टूबर को अलवर शहर में हैपी स्कूल ग्राउंड से 11 हजार महिलाओं की कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए कूपन सिस्टम है। एक कूपन 11 सौ रुपए में मिलेगा।

कूपन से साड़ी, कलश व भोजन इंतजाम होंगे। गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए भामाशाह सहयोग करेंगे।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now