मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: रामसिंह छावड़ी बने रेवाड़ी ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य

On: June 5, 2023 6:31 PM
Follow Us:

रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित विभिन्न पदों पर रहकर संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, झज्जर प्रभारी तथा गांव संगवाड़ी के सरपंच रामसिंह छावड़ी को जिला रेवाड़ी ग्रीवेंस कमेटी का सदस्य मनोनित किया गया है।Environment Day: बाजार जाते समय कपड़े का थैला साथ लेकर चलें : इमरान रजा डीसी

अपने मनोनयन पर रामसिंह छावड़ी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय संसदीय बोर्ड व केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्या पूर्व सांसद डा. सुधा यादव, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी विपल्ब देव, कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, मुख्यमंत्री के ओएसडी जवाहर यादव, जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान व रेवाड़ी से पूर्व प्रत्याशी रहे सुनील मूसेपुर का आभार जताया है।

यह भी पढ़ें  नहीं थम रहा रेवाडी में नशे का कारोबार, दो ओर दबोचे

इस अवसर पर रामसिंह छावड़ी ने कहा कि उन्होंने भाजपा में एक छोटे से कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीति का सफर शुरु किया था। इसके बाद उन्होंने युवा मोर्चा व किसान मोर्चा समेत अनेक पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है।

 

फिलहाल वे किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य तथा जिला झज्जर प्रभारी के तौर पर पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उनकी बेहतरीन सेवाओं व पार्टी के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए जिला रेवाड़ी ग्रीवेंस कमेटी का सदस्य मनोनित किया है।

यह भी पढ़ें  Lal Dora Yojana: फरीदाबाद नगर निगम ने शुरू किया गाँव-गाँव सर्वे, अब मिलेगा घर का मालिकाना हक

Rail Accident: LIC क्लेम के लिए नही पडेगा भटकना, मदद के जारी की ईमेल व नंबर

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेवारी उन्हें आज तक सौंपी है, उसे पूरी कर्मठता के साथ निभाने का कार्य किया है। अब नए दायित्व के बाद वह इस निर्वहन को भी पूरी ईमानदारी के साथ निभाते हुए पार्टी आलाकमान के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करते हुए संगठन हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सहित तमाम पदाधिकारियों का मार्गदर्शन उन्हें समय-समय पर मिलता रहा है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now