मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Payrushan Parv 2024: आज लाखों लोग मांगेंगे क्षमा, जानिए जैन धर्म में ‘उत्तम क्षमा पर्व’ क्यों है खास?

On: September 18, 2024 9:48 AM
Follow Us:
Payrushan Parv 2024: आज लाखों लोग मांगेंगे क्षमा, जानिए जैन धर्म में 'उत्तम क्षमा पर्व' क्यों है खास?

जैन समाज की ओर से उत्तम क्षमा पर्व मनाया
Payrushan Parv 2024:  धारूहेड़ा के मुख्य बाजार स्थित श्री 1008 श्री चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर धारूहेड़ा में बुधवार को उत्तम क्षमा पर्व मनाया गया। जैन समाज के प्रधान निवेश जैन ने बताया कि यह पर्व इसलिए मनाया जाता है ताकि लोग अपने मन से दुर्भावना, द्वेष, और घृणा को दूर कर सकें।

क्षमा मांगना और क्षमा करना केवल शारीरिक कार्य नहीं है, बल्कि यह मन, आत्मा, और भावनाओं का शुद्धिकरण है। व्यक्ति अपनी गलतियों को स्वीकारता है और दूसरों की गलतियों को माफ करता है, जिससे अंतःकरण शुद्ध होता है और एक शांतिपूर्ण जीवन की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता मिलती है। Payrushan Parv 2024

यह भी पढ़ें  Rewari: पिता की पुण्य तिथि पर नंदू गौशाला में किया सहयोग

JAIN MANDIR DHARUHARA

क्षमा करने से व्यक्ति के मन में शांति उत्पन्न होती है। क्षमा से व्यक्ति के पारिवारिक और सामाजिक संबंधों में सुधार आता है। अध्ययनों से यह प्रमाणित हुआ है कि क्षमाशील होने से तनाव कम होता है, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। इस अवसर पर मुकेश जैन, कोषाध्यक्ष गौरव जैन, संरक्षक विजय जैन, कंवर सैन जैन, रजत जैन, सुमित, प्रकाश जैन आदि मौजूद रहे।Payrushan Parv 2024

क्षमा करने से अहंकार और क्रोध से मिलती है मुक्ति
इस पर्व का मुख्य उद्देश्य लोगों को आत्मावलोकन के लिए प्रेरित करना है। क्षमा मांगने से व्यक्ति अपने भीतर की कमजोरियों को पहचानता है और उनसे मुक्ति पाता है। वहीं दूसरों को क्षमा करने से अहंकार और क्रोध जैसे नकारात्मक भावनाओं से मुक्ति मिलती है।Payrushan Parv 2024

यह भी पढ़ें  Haryana Pashudhan Bima Yojana: पशु पालकों की बल्ले बल्ले: नायब सैनी ने पशुपालकों को दिया तोहफा

उत्तम क्षमा पर्व जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो न केवल धार्मिक या आध्यात्मिक महत्व रखता है, बल्कि व्यक्ति के जीवन को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण बनाने में मदद करता है।

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now