मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

धारूहेडा में नए कानून का मिला झुला असर, जानिए आगे क्या रहेगा हाल

On: January 2, 2024 11:24 AM
Follow Us:

धारूहेडा: हाल ही देश में लागू हुए नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ हरियाणा में भी ट्रांसपोर्टर और ट्रक चालक लामबंद होने लगे हैं। 29 दिसंबर से चालकों के हड़ताल पर चले जाने के चलते अब इसका असर धारूहेडा में भी असर दिखने लगा है। धारूहेडा में चार यूनियन है जिनमें एक यूनियन पूरी तरह से हडताल है।राजस्थान के बाद अब हरियाणा में दिखने लगा ट्रक चालकों की हड़ताल का असर

हो सकती है गंभीर समस्या: अगर चालकों की हड़ताल लंबी चली तो प्रदेश में डीजल और पेट्रोल दोनों की किल्लत आ सकती है। भारतीय न्याय संहिता 2023 में हुए संशोधन के बाद हिट एंड रन के मामलों में दोषी ड्राइवर पर सात लाख रुपये तक का जुर्माना और 10 साल तक कैद का प्रावधान किया गया है।। ट्रांसपोर्टरो का कहना है दुर्घटनाएं जानबूझकर नहीं की जाती हैं और ड्राइवरों को अक्सर डर होता है कि अगर वे घायलों को अस्पताल ले जाने का प्रयास करते हैं तो उन्हें भीड़ की हिंसा का शिकार होना पड़ेगा। इसलिए इसे रद्द किया जाए।पांच माह अंजू से मिला अरविंद, जानिए अब अंजू कहां रहेगी?

यह भी पढ़ें  अगर आपको केंसर है तो घबनाए नहीं, कैंप में आए,​ निशुल्क परामर्श व दवा पाएं

क्या कहते है ट्रक यनियन
हमारे पास 365 ट्रक है। हमारी यूनियन इस स्ट्राइक में शामिल हुई है। फिलहाल सभी ट्रक चालक कार्यरत है।
राजू जेलदार, प्रधान, मिनी ट्रक यूनियन
…………..

हमारी यूनियन यूनियन इस स्ट्राइक में फिलहाल शामिल है। आगे जो यूनियन तो फेसला होगा उसे लागू किया जाएगा।
इंद्रपाल मुकदम, प्रधान, बाबा झोरिया ट्रक यनियन सेक्टर छह
………..

हमारी यूनियन में 250 ट्रक है। नए हिट एंड रन कानून को वापिस लेना चाहिए। हमारी यूनियन इस स्ट्राइक में शामिल है।
श्रीभगवाान, प्रधान, बडी ट्रक यनियन
;;;;;;;;;;;;;;
हमारे पास 400 ट्रक है। हमारी यूनियन इस स्ट्राइक में शामिल हुई है। हमारे सभी वाहन कार्यरत है।
सुरेंद्र सिंह, प्रधान, कापडीवास ट्रक यूनियन
धारूहेडा: औद्योगिक कसबे में नए कानून का विरोध जताते हुए ट्रक चालक

Harsh

मै पिछले पांच साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। इस साइट के माध्यम से अपराध, मनोरंजन, राजनीति व देश विदेश की खबरे मेरे द्वारा प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now