Haryana News: धारूहेड़ा: डूंगरवास में फाल्गुनी शिवरात्रि का पर्व इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। विभिन्न खेल स्पर्धाएं 14 फरवरी से आरंभ होंगी और 15 फरवरी को शिवरात्रि के दिन इनका समापन होगा। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए बाबा रुपादास मंदिर कमेटी की ओर से आकर्षक नगद पुरस्कार तय किए गए हैं। कबड्डी में प्रथम आने वाले टीम को 11 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 7100 हजार रुपये दिए जाएंगे।Haryana News
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मास्टर बीरेंद्र भाटोटिया ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां आरंभ कर दी है। कमेटी के कोषाध्यक्ष सजन फौजी, सचिव मास्टर सुरेंद्र सिंह, मेजर बीरेंद्र नीमरानिया, थानेदार बीरेंद्र सिंह सहित सभी पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को सुबह आठ बजे से खेल प्रतियोगिताएं आरंभ होंगी।Haryana News

हर वर्ष गांव के श्री बाबा रुपादास मंदिर प्रांगण में फाल्गुनी शिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार भी मंदिर कमेटी की ओर से पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत खेल प्रतियोगिता से होगी और 15 फरवरी को शिवरात्रि के दिन देशभक्ति और भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न होगा।Haryana News
समापन अवसर पर प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मानित किया जाएगा। 15 फरवरी को मंदिर प्रागंण में भंडारा भी होगा।
ये होंगी प्रतियोगिताएं: नेशनल कबड्डी (55 किलोग्राम), 100, 400, 1600 मीटर लडकों की दौड़, गोला फेंक, लांग जंप, रस्साकसी, लड़कियों की 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, बुजुर्गों की दौड़ और मटका दौड़ (महिला) होंगी
















