धारूहेडा: सुनील चौहान। कस्बे में वाहन चोरियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। नंदरामपुर बास रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय के बाहर से सरेआम चोर एक मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए। थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत में महेश्वरी के विकासनगर निवासी कैलाश सिंह शेखावत ने बताया कि वह 22 अगस्त को विद्युत निगम कार्यालय में बिजली का बिल भरने के लिए आया था। उसने अपनी मोटरसाइकिल कार्यालय के बाहर खडी की थी। जब वह वापस घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर आया तो वहां से मोटरसाइकिल से गायब मिली। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है।
P Chauhan
हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।













