मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला को भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किया सम्मानित

On: February 5, 2026 5:49 PM
Follow Us:
समारोह के बाद किसान भवन परिसर में उनके द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

Haryana News: रेवाड़ी किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए किसान रत्न अवार्ड से सम्मानित यशपाल खोला को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रधान समय सिंह ने कहा कि क्षेत्र में टिकाऊ और उन्नत कृषि को बढ़ावा देने के लिए संगठनों के बीच आपसी सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने अरावली किसान क्लब की टीम के साथ खेती से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और भविष्य में संयुक्त रूप से किसानों के हित में काम करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे।

यह भी पढ़ें  Gold jewelery cheated by giving lift: कार में Lift देकर बुजुर्ग महिला से सोने के जेवरात की ठगी..

 

इस मौके पर किसान रत्न अवार्डी यशपाल खोला ने सम्मान के लिए यूनियन का आभार जताते हुए कहा कि किसानों की एकजुटता से ही कृषि क्षेत्र की चुनौतियों का समाधान संभव है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण छोड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसी संदेश के साथ समारोह के बाद किसान भवन परिसर में उनके द्वारा पौधारोपण भी किया गया।Haryana News

IMG 20260205 WA0071

कार्यक्रम में एडवोकेट करण सिंह, धर्म सिंह यादव सहित भारतीय किसान यूनियन से जुड़े कई प्रतिनिधि और स्थानीय किसान उपस्थित रहे। सभी ने सम्मान समारोह की सराहना करते हुए इसे किसानों को प्रोत्साहित करने वाला कदम बताया। आयोजन के दौरान यह भी संदेश दिया गया कि किसानों के सम्मान और उनके हितों की रक्षा के लिए ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए।

यह भी पढ़ें  Chhath Puja 2025: गुरुग्राम में भारी पुलिस तैनात, जानिए क्यो पड़ी जरूरत!

एडवोकेट करण सिह व धर्म सिह यादव बैरियावास जी के यहां कुआं  पुजन पर पहुँच करके शुभकामनाएँ दी जिसमें पुष्पा शास्त्री जी का आशिर्वाद मिला व शहर के प्रतिष्ठित लोगों से भेट हुई। मौके पर पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह चौधरी, मां बीर सिह मार्गदर्शन कमेटी मेम्बर, रतीराम उपाध्यक्ष जाटूसाना आदि मौजूद रहे

 

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now