मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

धारूहेडा में रामलीला का मंचन: पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन राव इंद्रपाल ने किया शुभारंभ

On: October 4, 2021 3:09 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: सुनील चौहान। शहर के लाला मनीराम बाग में बड़ी रामलीला का मंचन प्रारम्भ हो गया। श्री राम रामलीला क्लब द्वारा आयोजित की जा रही रामलीला का शुभारंभ हरियाणा पर्यटन निगम के पूर्व चेयरमैन राव इंद्रपाल ने किया। उनके साथ रामनिवास प्रजापति, जैलदार राजकुमार, शेरसिंह प्रजापत आदि भी मंच पर उपस्थित रहे। राव इंद्रपाल ने कहा कि श्रीराम जन जन में बसे हुए है। सभी को उनके पदचिन्हों पर चलते हुए अपने जीवन को सफल बनाने का प्रयास करना चाहिए और मर्यादा पुरुषोत्तम बनने का प्रयास करना चाहिए। क्लब के निर्देशक रतन सैनी व पं. अशोक जोशी, क्लब के प्रधान दलीप सिकरवाल, उपप्रधान रमेश सिकरवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, सुरेश रंगा, मुकेश चाँगा, बैंक राजपूत, डॉ. सुभाष अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। रामलीला में प्रथम दिन नारद मोह का मंचन किया गया। राजा इन्द्र का सिंहासन हिलने पर उन्होंने कालियादेव और काम देव को बुलाया।

यह भी पढ़ें  Bike Chori: वक्शी मार्केट से दिनदहाडे मोटरसाइकिल चोरी

 

ramlila 1 कामदेव ने नारदजी के चरणों में झुककर उनका ध्यान भंग करवाया और उन्हें सारी बात बताई। नारदजी ने क्रुद्ध होकर विष्णु को स्त्री वियोग में दुख भोगने का श्राप दिया। इसके बाद रावण जन्म हुआ । क्लब के निर्देशक पं. अशोक जोशी और रतन लाल सैनी ने बताया कि प्रथम दिन इन्द्र की भूमिका डॉ. सुभाष अग्रवाल, नारद की भूमिका अश्विनी शर्मा, कामदेव अरुण सैन, परियां प्रकाश, तरुण शौर्या, नवल सैनी, लीलाधर, कंवर सिंह, जसवन्त, मोंटी रंगा, राहुल जोशी आदि ने पात्र अभिनय किया।

P Chauhan

हमारा मकसद देश की ताजा खबरों को जनता तक पहुंचाना है। मै पिछले 5 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now