Dharuhera: मीरपुर से युवक गायब, सेक्टर छह से बाइक चोरी

On: May 24, 2024 5:34 PM
Follow Us:

Dharuhera: कस्बे के गांव मीरपुर से एक युवक गुरूवार रात को अचानक Missing हो गया। युवक को गायब होने से घर में अफरा तफरी मच गई। थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत में मीरपुर निवासी सतबीर ने बताया कि वह जमीदारा करता है।

 

उसका बेटा अनूप 20 मई की रात को सोया हुआ था। वह घर से अचानक रात को लापता हो गया। सुबह जब वह उठा तो वह वहां नही​ मिला। उसने तलाश की लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर छह से बाइक चोरी
धारूहेड़ा: कस्बे में वाहन चारियां नहीं रूक रही है। एक बार फिर चोर सेक्टर छह से Bike  चोरी कर ले गए। थाना सेक्टर छह पुलिस को दी शिकायत में यूपी के बुलंदशहर के गांव फजलपूर निवासी प्रवीन ने बताया कि वह धारूहेडा के सेक्टर छह में किराये पर रहता है।

 

उसे अपने मकान मे लोक करके बाइक खडी की हुई थी। वह रात को डयूटी पर आ गया था। जब सुबह कमरे पर आया तो बाइक गायब मिली। पुलिस ने चोरी के आरोप में मामला दर्ज कर (Fir)  जांच शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now