Dharuhera: परिवार गया था नारनौल वोट डालने, चोरो ने कर दिया घर साफ ?

On: May 26, 2024 9:01 AM
Follow Us:

Dharuhera: कस्बे में चोरियो पर अकुंश नहीं लग रहा है। चोर नीलगिरी कालोनी से एक घर से करीब 10 लाख का जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। परिवार मतदान के लिए गांव आया था। जब एक युवक घर पर आया तो गेट का ताला टूटा मिला तथा घर में साामन बिखरा मिला।

 

थाना धारूहेडा पुलिस को दी शिकायत में नीलगिरी कालोनी निवासी रामकिशन ने बातया कि वह तथा उसका भाई प्रदीप एक साथ ही रहते है। छह महीने पहले बेट की शादी की जिसके चलते घर में करीब 10 लाख का जेवरात रखा हुआ था।

chori nigiri

शनिवार को पूरा परिवार नारनौल के गांव राताकला में मतदान के लिए गए थे। जब वे शनिवार शाम को घर आए तो मकान का ताला टूटा मिला। सामान बिखरा हुआ देखकर पास रही पार्षद मनीषा सैनी को बुलाया।

 

उसने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर आई तो सामान बिखरा हुआ मिला। फिलहाल पुलिस बिखरे हुए सामान का फोटो लेकर गई है। महिला पार्षद ने बताया पुलिस ने चोरी हुए सामान की लिस्ट देने का कहा है। परिजनो का कहना है करीब 10 लाख् का जेवरात चोरी हो गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now