Dharuhera News: सेक्टर-4 स्थित शिव मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली, जिसे कथा वाचक प्रेमगिरी महाराज ने विधिवत रवाना किया।Dharuhera News
कलश यात्रा सेक्टर की विभिन्न गलियों से होती हुई पुनः कथा स्थल शिव मंदिर पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पारंपरिक परिधानों में शामिल हुईं और मंगल गीत गाते हुए आगे बढ़ीं। वातावरण भक्ति भाव से सराबोर हो गया। आयोजकों ने बताया कि कथा का समापन 24 अगस्त को होगा।Dharuhera News

प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक शिव मंदिर प्रांगण में कथा का आयोजन होगा। समापन दिवस पर हवन और भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भागीदारी की उम्मीद है।

इस अवसर पर उपचेयरमैन अजय जांगड़ा, धर्मपाल, खेमचंद, कमलेश देवी, सुमित्रा मुकदम, सज्जन, महेंद्र, नानक खोला, प्रीतम, राजेश और मंजू सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।Dharuhera News

















