Dharuhera: डीजे संचालक पर हमला, जान से मारने की धमकी

On: July 12, 2024 12:43 PM
Follow Us:

Dharuhera : कस्बे के गांव निखरी में डीजे संचालक पर तीन युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। थाना धारूहेड़ा पुलिस को दी शिकायत में जोनावास के रहने वाले दिनेश ने बताया कि वह डीजे बजाने का काम करता है।

उसने शादी साल ग्रह पर निखरी में हुक्म की ओर से डीजे बुकिंग की थी। रात का उसने करीब एक बजे तक डीजे बजाया। वह गांव निखरी नजदीक हल्दीराम गोदाम के पास पहुचा तो तीन लडके अचानक मेरी गाडी के सामने आ गए जिन्होने मेरा रास्ता रोक लिया जिसपर मैने अपनी गाडी रोकी तथा मैने तीनो लडको से पूछा की तुम मेरा रास्ता क्यो रोक रहे हो ।

CRIME NEWS

इतना कहते ही दो लडके मेरे पास आ गये । हुकम के हाथ मे लोहे के पंजा व मयंक के हाथ मे पत्थर था। जिन्होने मुझे गाडी से नीचे उतार लिया तथा उतारते ही दोनो ने पत्थर व पंजे से मेरे सिर मे चोट मारी तथा कहा की तुने मेरे कहने से डी.जे और अधिक समय तक क्यों नही बजाया तेरी यही सजा है ।

जब उसने शोर मचाया तो गाडी में सवार सहायक ने बीच बचाव किया। जाते जाते जान से मारने की धमकी दी। घायल दिनेश को रेवाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now