Dharuhera : यहां के सेक्टर चार आरडब्लएू (RWA) की बैठक प्रधान नरेंद्र यादव की अगुवाई में हुई। बैठक में किन्नर समाज के लिए किसी भी खुशी के अवसर पर आने पर शगुन राशि 5100 रूपए तय की है।
प्रधान ने बताया कि किसी भी खुशी के अवसर पर किन्नर समाज आकर अपनी मनमर्जी करता है। वह किसी से 51000 किसी से ₹31000 तक मांगते हैं और अगर नहीं देते हैं तो फिर वह घर पर बहुत ही गलत तरीके से व्यवहार करते हैं।
सेक्टर चार Dharuhera आरडब्लए (Resident Welfare Association) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसके अंतर्गत अब किन्नरों को शगुन के रूप में विशेष सहायता दी जाएगी। इस फैसले के तहत किन्नरों को एक निश्चित राशि प्रदान की जाएगी ताकि उन्हें समाज में मान्यता और समर्थन मिल सके।
ऐसा निर्णय समाज के एक महत्वपूर्ण हिस्से को समर्पित करते हुए, उन्हें सामाजिक सुरक्षा और सम्मान देने के लिए लिया गया है। यह कदम सामाजिक समावेशिता और समानता की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास होगा
बता दे इससे पहले शगुन राशि् को लेकर ये विवाद के मामले थाने में पहुंच चुके हैं जरूरी नही है सेक्टर चार में रह रहे हर आदमी की क्षमता 51 हजार रूपए देने की हौं इसी को लेकर सेक्टरवासियो बैठक की गई।
इस पर सभी सेक्टर वासियों की सहमति हुई और सभी ने ये निर्णय से किन्नर समाज के लिए 5100 रूपए फिक्स की गई है। इसक निणर्य को लेकर प्रस्ताव बनाकर उपायुक्त, नपा कार्यालय व थाने में भेज दी गई हैं।

















