Awarness Camp: बीजोपचार एवं कीटनाशकों से बचाव के ​लिए किया जागरूक

On: May 5, 2025 4:27 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत क्षेत्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, फरीदाबाद के तत्वावधान में गांव खरखडा में किसानों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Awarness Camp: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत क्षेत्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, फरीदाबाद के तत्वावधान में गांव खरखडा में किसानों के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।Awarness Camp

विशेषज्ञ डॉ. सूरज बरनवाल ने किसानों को बीजोपचार से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि बीजोपचार से फसलों को शुरुआती अवस्था में ही विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाया जा सकता है। इससे फसल की गुणवत्ता में वृद्धि होती है और उत्पादन भी बेहतर होता है।

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि कीटनाशकों का प्रयोग करते समय सुरक्षा मानकों का पालन करें और केवल आवश्यकता अनुसार ही दवाओं का प्रयोग करें। डॉ. बरनवाल ने केंद्र द्वारा लॉन्च की गई एनपीएसएस ऐप के बारे में भी जानकारी दी, जिससे किसान आसानी से अपने खेतों में लगने वाले कीट एवं रोगों की पहचान कर सकें और समय रहते उनका समाधान पा सकें।

इस मौके पर डॉ. लक्ष्मी कांत, डॉ. के. पी. शर्मा, कृषि विकास अधिकारी डॉ. अंकित, गोविंद एसडीओ, नवीन, अरुण, रोहित आदि मौजूद रहे। इस मौके पर राजेश कुमार, कुलदीप, प्रकाश, उदयभान, रमेश ने भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की।

Best24News

सुनील कुमार पत्रकारिता क्षेत्र में पिछले 8 साल से सक्रिय है। इन्होंने दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरीभूमि व अमर उजाला में बतौर संवाददाता काम किया है। अब बेस्ट 24 न्यूम में बतौर फाउंडर कार्यरत हूं

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now