Rewari: धारूहेड़ा में ढाबा संचालक से एक लाख की रंगदारी मांगने वाला रिमांड पर

On: June 29, 2023 7:03 PM
Follow Us:

धारूहेड़ा: भिवाडी कापडीवास 75 फीट मार्ग पर ढाबा संचालक से एक लाख की रंगदारी मांगने वाले को सेक्टर छह पुलिस ने चांदराम के गुर्गे और वारदात के मास्टर माइंड टोम उर्फ तने सिंह को गुरूवार को गिरफ्तार कर लिया है। टोम पर पहले भी रंगदारी मांगने और अन्य अपराधिक मामले दर्ज है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।

BW3006DH04
धारूहेड़ा- ढाबा संचालक से रंगदारी मांगने वाला रिमांड पर

थाना सेक्टर छह पुलिस के अनुसार गांव कापड़ीवास निवासी विक्की यादव ने 75 फुटा रोड पर विजय होटल (अहाता) खोला हुआ है। विक्की ने बताया कि कुछ दिन उसके पास हथियार के बल पर छह हजार रूपए छीन ले गए थे।JNV Admission: छठी कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन शुरू, जानिए क्या है अंतिम तिथि

 

इतना ही बुधवार रात को चार कार में सवार को 10 से अधिक जने आए तथा एक लाख की रंगदारी देने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर रंगदारी नहीं तो फिर जान से मार देंगे। पुलिस नें मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पहले भी दी थी धमकी: बदमाशो ने कहा था कि हम चांद गुर्जर और यशपाल गैंग के आदमी हैं। अगर होटल चलाना है तो हफ्ता देना होगा। साथ ही एक युवक ने पिस्टल निकालकर विक्की की छाती पर भी लगा दी।

Haryana News: डीसी व केंद्रीय मंत्री के दावे फेल, नहीं थमा भिवाड़ी का काला पानी, अब गृह मंत्री से लगाई गुहार
लेकिन उस दिन वे केवल 10 हजार लेकर ही चले गए थे। चांद गुर्जर गिरोह लंबे समय से एनसीआर में रंगदारी मांग रहा है। फिलहाल वह तो जेल में है लेकिन उसे गुर्ग उनके नाम पर धमकी देकर वसूली कर रहे है।

बदमाश को लिया रिमांड पर
रंगदारी मांगने वाले चांदराम के गुर्गे व मास्टर माइंड टोम उर्फ तने सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। टोम पर पहले भी रंगदारी मांगने और अन्य अपराधिक मामले दर्ज है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
सुनील कुमार, थाना प्रभारी सेक्टर छह

P Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे अपडेट की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now