Good News : हरियाणा के सोनीपत तक पहुंचेगी दिल्ली मेट्रो, जानिए क्या रहेगा रूट

METRO

Good News: NCR क्षेत्र में दिल्ली मेट्रो की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने तैयारियां शुरू कर दी है। इतना ही लंबे समय सोनीपत की मेटो से जोडने की योजना को भी सिरे चढाया जाएगा।

 

दिल्ली से सटे जिलों में मिलेगी मेट्रो की सेवाएं

हरियाणा के सोनीपत जिले के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दे कि हरियाणा के सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर और फरीदाबाद की सीमाएं दिल्ली से सटी हुई हैं।

​फिलहाल सोनीपत को छोड़कर सभी जिलों में दिल्ली मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध हो चुकी है। अब ऐसे में सोनीपत में भी मेट्रो सेवा पहुंचने वाली है। इस सेवा के पहुचनें से दिल्ली से सटे हरियाणा के सभी चारों जिलों में मेट्रो कनेक्टिविटी हो जाएगी।

जनिए क्या रहेगा रूट

DMRC द्वारा दिल्ली से नोएडा सेक्टर- 142, समयपुर बादली से कुंडली और कुंडली से सोनीपत के लिए तीन नए रूट बनाएं जाएंगे। इन काॅरिडोर निर्माण से जहां नोएडा में मेट्रो कनेक्टिविटी मजबूत होगी, तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली- सोनीपत के बीच आवागमन करना और अधिक आसान हो जाएगा।

कई सालों से था इंतजार

सोनीपत के लोगों को कई सालो से मेटो का इंतजार था। पहली बार मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध होगी। मैट्रो के आवागमन से एक ओर दिल्ली- सोनीपत के बीच आवागमन करना और अधिक आसान हो जाएगा। वहीं आने जान मे समय भी बचेगा।

जाम से मिलेगी निजात

DMRC  से मिली जानकारी के अनुसार टोपोग्रॉफी सर्वे की मदद से तीनों काॅरिडोर के अध्ययन और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। आशंका है करीब एक साल के भीतर काम पूरा हो जाएगा। इस योजना से लोगो जाम से ​राहत​ मिलेगी।

प्रस्तावित कॉरिडोर समयपुर बदली से हरियाणा बाॅर्डर कुंडली और इसके बाद कुंडली से सोनीपत तक बनाया जएगा। इस काॅरिडोर निर्माण से गुरुग्राम- सोनीपत के बीच सीधा आवागमन हो जाएगा। अक्सर सोनीपत से दिल्ली के लिए लोग जाम में फंसे रहते है। जैसे ही यह सेवा होगी तो बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो जाएगा।

 

About Sunil Chauhan

मीडिया लाइन में पिछले 8 साल से लगातार काम कर रहा हूँ। वर्तमान में Best24News.com डिजिटल बेवसाइट का admn हूँ। यहां क्राइम, मनोरजन,, रेलवे, रोडवेज, ​​शिक्षा व रूटिन की न्यूज अपडेट करता हूं।

View all posts by Sunil Chauhan