Delhi Mundka Fire: भीषण अग्निकांड में 30 की मौत, उपहार सिनेमा की याद हुई जिंदा

On: May 14, 2022 9:01 AM
Follow Us:

Delhi Mundka FIRE Update: पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में शुक्रवार की रात भीषण अग्निकांड में 30  लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोगों लापता होने की खबर मिल रही है। इस घटना ने उपहार सिनेमा में लगी आग की घटना की याद दिला दी।

Dharuhera: गोदाम में लगी आग, हजारों का सामान जला-Best24News
अबतक 12 अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। एनडीआरएफ अपना रेस्क्यू अभियान चला रही है, जिसमें कई मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

 

50 को बचाया: हादसे के दौरान 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश जारी है। घायलों को एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या 12 बताई गई है। हादसे में दमकल विभाग के दो कर्मियों की भी मौत हुई है।

 

घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर संजय गांधी अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचीं दमकल की 30 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने घटना पर संवेदना व्यक्त की है। देर रात आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन अभी भी धुएं के गुबार और मलबे में लापता लोगों की तलाश जारी हैं। दमकल विभाग के अधिकारी सतपाल बारद्वाज ने बताया कि कोई और शव नहीं मिला है।

इसके अलावा पुलिसकर्मी भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। इमारत में कई कंपनियों का कार्यालय और फैक्टरी है। आग लगने के बाद इन कार्यालय में काम करने वाले काफी लोग इमारत में फंस गए। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे और जो घायल हुए हैं उन्हें 50 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी ट्वीट में यह जानकारी दी गई है।

Dharuhera: गोदाम में लगी आग, हजारों का सामान जला-Best24News

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव का काम शुरू किया गया। राहत बचाव में लगे कर्मियों ने रस्सी की मदद से आग की लपटों के बीच घिरी इमारत में फंसे करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

हरियाणा में 147.75 करोड़ ग्रांट जारी: जानिए किस यूनिवसिर्टी को मिलती है सबसे ज्यादा ग्रांट-Best24News
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग बुझने के बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। आग पर काबू करने के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल पाएगा। दिल्ली पुलिस ने बिल्डिंग के मालिकों हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया है।

स्कूलों में खुलेंगे युवा पर्यटन क्लब, मिलेगा यें फायदा-Best24news
सीएम केजरीवाल ने लिया जायजा:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सुबह मुंडका आग घटना स्थल का दौरा किया और घटना की पूरी जानकारी ली. सीएम ने कहा कि यह एक भीषण आग थी, जिसमं कई लोग मारे गए हैं, कुछ लोगों के शरीर इस हद तक जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं की जा सकती है हम लापता और मृतकों की पहचान के लिए काम कर रहे

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now