Rewari: महिला की हत्या कर शव जलाया, मचा हडकंप-Best24news

On: April 20, 2022 4:32 PM
Follow Us:

रेवाडी: बावल खंड के गांव आसलवास के नहरी नाले के निकट अज्ञात लोगों ने एक महिला की हत्या करके उसके शव को जला दिया। महिला के शव पर चोट के निशान मिले हैं। कसौला थाना पुलिस मृतका की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। इसी तर्ज पर गत वर्ष भी एक महिला की हत्या कर शव को इसी जगह पर फेंका गया था। उस महिला की पहचान भी आज तक नहीं हो पाई है।

Rewari: सरेआम लूट, इशारा देकर रूकवाया, धक्का लेकर लूट ले गए बाइक-Best24news

बुधवार को कसौला थाना पुलिस को सूचना मिली कि आसलवास नहरी नाले के निकट एक महिला का अधजला शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद कसौला थाना एसएचओ एएसपी यूटी जसलीन कौर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पहचान छुपाने के लिए शव का चेहरा भी पेट्रोल या तेजाब डालकर जलाया हुआ था।

Rewari: चलाया जांच अभियान: बिना टिकट यात्रियो को ठोका 1.84 लाख जुर्माना-best24news
शव दो-तीन दिन पुराना होने के कारण सड़ी-गली हालत में भी पहुंच चुका है। पुलिस को अंदेशा है कि महिला की कहीं और हत्या करने के बाद शव को यहां फेंका गया है और पहचान छुपाने के लिए जलाने का भी प्रयास किया गया है।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया है।
जमीन खातिर दामाद ने ही थी ससुर की हत्या, साथी सहित काबू-Best24news

पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है और शरीर पर नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है। हाथों में सिल्वर रंग की चूड़ियां पहनी हुई हैं और हाथ पर सांप का टैटू बना हुआ है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला हत्या कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा।

——–

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मृतका की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

– जसलीन कौर, एसएपी (अंडर ट्रेनिग) एवं एसएचओ कसौला थाना।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now