Cyber crime: घर बैठे पैसे कमाओ का झासा देकर ठगी करने वाला चढा हत्थे

On: July 26, 2025 4:36 PM
Follow Us:
घर बैठे पैसे कमाओ का झासा देकर ठगी करने वाला चढा हत्थे

Cyber crime : साइबर थाना पुलिस ने पर-डे पैसे कमाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला करोली के गांव थूमा हाल आबाद शिव नगर जयपुर निवासी रिंकेश मीणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

बता दें कि 5 फरवरी को बावल के सेक्टर-2 में रहने वाले मूल रूप से राजस्थान के श्री गंगानगर निवासी हर्ष भार्गव ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास 25 जनवरी को एक मैसेज आया था, जिसमें पर-डे जॉब इनकम के बारे में पूछा गया। उसे कुछ होटलों से रिव्यू करने व क्वाइनडेक्स पर इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। इस कार्य को करने के लिए उसका टेलीग्राम पर साक्षी गोयल और अरमान मिश्रा नामक दो लोगों से संपर्क कराया गया।Cyber crime

अरमान मिश्रा ने उसे एक गु्रप से जोड़ दिया, जिसमें तीन लोग पहले से जुड़े हुए थे। उसे एक टास्क करने के लिए 7 हजार रुपये इन्वेस्ट करने के लिए कहा गया। उसने यह राशि ट्रांसफर की तो बताया गया कि उसका खाता फ्रीज हो गया। उसे बताया गया कि खाता अनफ्रीज करने के लिए उसे पैसे देने पड़ेंगे। उसने चार ट्रांजेक्शन के जरिए 165600 रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसे बताया गया कि विद्ड्राल टास्क गलत होने के कारण उसका खाता फ्रीज हो गया है।

 

उसे अभी 320612 रुपये और भेजने होंगे। इसके बाद उससे के्रडिट स्कोर बढ़ाने के लिए 5.58 लाख रुपये और जमा कराने को कहा, तो उसे ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला करोली के गांव थूमा हाल आबाद शिव नगर जयपुर निवासी रिंकेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है।Cyber crime

 

आरोपी रिंकेश मीणा के खाते में ठगी की रकम के 7 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Cyber crime

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now