मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryaan crime: रेवाड़ी में दो दोस्तों ने एक साथ लगाई फांसी, दिल दहला देने वाली घटना से मची सनसनी

On: July 26, 2025 5:15 PM
Follow Us:
SUICIDE

Haryaan crime : हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गांव गुड़ियानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो गहरे दोस्तों ने एक ही समय पर अलग-अलग स्थानों पर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान गांव के रहने वाले अमन और सागर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक नशे की लत के शिकार थे और पिछले कुछ समय से बेरोजगारी के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।

बता दें कि अमन और सागर दोनों लंबे समय से एक साथ रहते थे और आपस में गहरी दोस्ती थी। 25 जुलाई की रात दोनों ने अपने-अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब सुबह 26 जुलाई को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोसली थाना पुलिस ने दोनों के शवों को फंदे से नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए रेवाड़ी के सामान्य अस्पताल भेजा।Haryaan crime

यह भी पढ़ें  Ajab Gajab: इस देश की लड़की से शादी करने पर सरकार देती है लाखों रूपए, साथ मिलती है ये सुविधाएं

कोसली थाना प्रभारी कशमीर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों युवक शराब के आदी थे, लेकिन आत्महत्या के पीछे की असल वजह का अभी खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। गांव में इस घटना से शोक की लहर है और लोग हैरान हैं कि दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया।Haryaan crime

Sunil Chauhan

मै पिछले दस साल से पत्रकारिता में कार्यरत हूं। जल्दी से जल्दी देश की की ताजा खबरे को आम जनता तक पहुंचाने के साथ समस्याओं को उजाकर करना है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now