Rewari News: करीब दस साल बाद रेवाड़ी पुलिस को बडी सफलता मिली है। थाना कसौला पुलिस ने मालिक की गाड़ी व नकदी लेकर फरार हुए अदालत द्वारा उद्घोषित वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला रोहतक के गांव मकडौली कलां निवासी रामबीर के रूप में हुई है।Rewari News
10 पहले का है मामला: बता दें कि 26 जून 2015 को गांव जयसिंहपुर खेड़ा निवासी जगमोहन ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास एक टाटा गाड़ी है। उसने गाड़ी पर रोहतक के मकडौली कलां निवासी रामबीर को चालक लगाया हुआ है।
रामबीर 31 मई 2013 को उसकी गाड़ी में बावल औद्योगिक एरिया से बैट्रियां भरकर उसे बताए बिना दिल्ली ओखला के लिए चला गया। वह गाड़ी में टायर डलवाने के बहाने से 26 हजार रुपये भी उससे ले गया। इसके बाद वह गाड़ी लेकर नहीं आया। उसने फोन पर चालक से संपर्क किया, तो उसने गाड़ी लौटाने से साफ इनकार कर दिया।
जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो इस मामले में आरोपी रामबीर फरार चल रहा था। माननीय अदालत ने वर्ष-2017 में आरोपी रामबीर को PO घोषित किया था।
जो इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मामले में संलिप्त आरोपी रामबीर को गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है

















